प्रभावी पेट्रोलिंग और साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर

मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने रिजर्व पुलिस लाइन में एक महत्वपूर्ण साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी और एसडीएम न्यायालयों में नियुक्त कोर्ट पैरोकार मौजूद रहे।बैठक में एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग, निगरानी और रात्रि गश्त को और मजबूत किया जाए। इसके साथ ही जेल से रिहा अपराधियों के सत्यापन और उन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।एसएसपी तिवारी ने साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर त्वरित एक्शन लिया जाए और जनता को लगातार जागरूक किया जाए।इसके अलावा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमों के पालन और प्रवर्तन में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।एसएसपी ने यह भी कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बनी रहे, इसके लिए पुलिसकर्मी मैदानी स्तर पर पारदर्शिता और जनसंपर्क को प्राथमिकता दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights