मनीष अग्रवाल

सहारनपुर| सहारानपुर की बेहट कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध खनन परिवहन की रोकथाम में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन/गतिविधियों की निगरानी कर खनन माफियाओं तक सूचना पहुँचाने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं उसके परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बेहट पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं की मदद करते हुए उच्चाधिकारीगण की लोकेशन लीक करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके माध्यम से यह सूचना साझा की जा रही थी । शनिवार को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगो को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रियल-टाइम लोकेशन भेज रहे है, जिससे खनन माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने में पुलिस/प्रशासन को कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न हो रहा था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए । इसी के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेहट बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वही गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र की गतिविधियों की निगरानी कर खनन माफियाओं तक सूचना पहुंचाते थेइनकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। दोनों से बरामद मोबाइल फोनों की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है। अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ०नि०धीरज सिंह, का०अनिल,का० सचिन,है0का० अनुज,का०अजय कुमार यादव, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights