मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | नई दिल्ली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल सम्मान श्रृंखला के द्वादश समारोह में सहारनपुर के समाजसेवी एव वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.डी.गर्ग को “अटल शिखर सम्मान” से दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। जो उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है। इस मौके पर सुनील गुप्ता ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन सहारनपुर द्वारा आई वी एफ के संरक्षक सहारनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर पी.डी .गर्ग को दिल्ली में भारत मंडपम में अटल शिखर सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करने पर बुधवार को अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारीयो द्वारा उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएं व बधाई दी व सम्मान किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आईवीएफ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पैटर्न सदस्य राम राजीव सिंगल प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक वाई के गुप्ता महामंत्री पंकज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता CA कोषाध्यक्ष, सुशील गर्ग उपाध्यक्ष ,नलनीश गर्ग अमित गुप्ता कोर कमेटी सदस्य राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
