मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | मंगलवार की रात्रि को गागलहेड़ी पुलिस की हुई मुठभेड़ हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया बीती मध्य रात्रि को थाना गागलहेड़ी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा एव पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ ,जिसमे एक फरार बदमाश की तलाश हेतु चौकी प्रभारी कस्बा गागलहेड़ी मय पुलिस फोर्स अपनी प्राईवेट गाड़ी से ग्राम हरोड़ा से ग्राम पाली जाने वाली रोड़ पर गस्त कर रहे थे। तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने प्राईवेट गाड़ी को देखकर रुकने का ईशारा किया गया। जैसे ही पुलिस टीम ने कार रोककर व्यक्ति से पूछताछ करने के लिये उतरे तो व्यक्ति ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नियत से फायिरंग कर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ताराुरी थाना लिसाडीगेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया की गिरफ्तार बदमाश थाना गागलहेड़ी पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमें का वांछित अभियुक्त है,जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद,मेरठ व सहारनपुर के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास,चोरी,आर्म्स एक्ट एंव गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से तमंचा, जिन्दा ,खोखा,बरामद हुआ।
