मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | एसडीएम सदर सुबोध कुमार सहारानपुर ने सोना सैयद माजरा में हुई सड़क दुर्घटना घटना में मारे गये लोगो के पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर राहत राशि दी । बीती 28 नवंबर को सैय्यद माजरा अंडरपास के निकट हुए सड़क हादसे में मारे गए संदीप, रानी व पिपिन के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे । बताया शेखर, जोली, अनिरुद्ध व उमेश के परिजनों को राहत चेक देने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी को भी लिखा गया है । वही शोकाकुल परिवारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने कहा कि 28 नवंबर की सुबह कार पर डंपर पलटने से हुआ हादसा दिल को झकझोर देने वाला था । इस बुरी घटना से आम आदमी से लेकर खास व प्रशासन तक आहत है । इस सहायता से मृतको की भरपाई तो नही हो सकती लेकिन किसी हद तक दुखी परिजनों के आंसू पोंछे जा सकते हैं । बता दे 28 नवंबर की सुबह सोना सैयद माजरा निवासी महेंद्र सिंह का बेटा संदीप, पत्नी रानी, दामाद शेखर, पुत्री जोली नाती अनिरुद्ध,समधी उमेश व एक अन्य रिश्तेदार विपिन की उस समय मौत हो गई थी जब वे कार में सवार होकर थाना नकुड़ के गांव मोहीद्दीनपुर जाने के लिए सड़क पार करने के लिए अंडरपास के नीचे खड़े थे तभी टोल की तरफ से तेजी से आया बजरी से भरा एक ट्रक उनकी कार पर पलट गया था । इस सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights