मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | थाना सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड जे0वी0 जैन कालेज में फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने बताया बुधवार को वादी प्रो0 वकुल बंसल प्राचार्य जे0वी0 जैन कालिज सहारनपुर की लिखित तहरीर देकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कालिज के गेट फायरिंग करने कर दी है जिस पर सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर आयुध अधि0 में मामला पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार ने बताया की सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चैकिंग व गस्त की जा रही है ।इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव थाना सदर बाजार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जे वी जैन डिग्री कॉलेज में गोली चलाने वाला बदमाश दिल्ली मिनी बाईपास पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान बाईपास पर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए घेराबन्दी करते हुए अभियुक्त को दिल्ली मीनि बाईपास नाले के पास बने खण्डर मकान से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *विवेक राठी उर्फ वासु उर्फ जादू पुत्र जयद्रथ निवासी ग्राम गदरहेडी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई । अभियुक्त के *कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 खोखा/01 जिंदा कारतूस 315 बोर* बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्त विवेक राठी उपरोक्त *थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 716/2025 धारा 125 बीएनएस व 9/25 आयुध अधिनियम में वांछित* चल रहा था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | वही पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विवेक राठी उपरोक्त ने बताया की मै यह तंमचा लोगो को डराने/धमकाने और आसपास के लोगो पर अपना रौब जमाने के लिए अपने पास रखता हूँ । मैने अभी परसो जेवी जैन कालेज मे इसी तमंचे से दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी थी और आज मै दिल्ली जाने के लिए यहाँ किसी का इन्तजार कर रहा था । पुलिस टीम को नजदीक आते देख पकडे जाने के डर से मैने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 सोहनवीर सिंह, उ0नि0 विकास कुमार,का0 लवकेश, का0 सोनू थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights