मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। गुरूवार को सहारनपुर देहरादून हाइवे पर बढती सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारानपुर के दिशा निर्देशन मे एव पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी यातायात अमित तोमर एव टीम द्वारा दून नेशनल हाइवे 344 पर ओवर स्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चौकिंग अभियान चलाया जिसके अर्न्तगत 105 वाहनों के चालान कर 2 लाख 20 हजार का जुर्माना लगाया गया, इसके अतिरिक्त यातायात माह नवम्बर में ओवर स्पीड से चलाने वाले 604 वाहनों के चालान एंव वर्ष 2025 में कुल 2175 वाहनों के चालान कर 45 लाख से अधिक का जुर्माना लगया गया, तथा भारी वाहनो डम्पर ट्रक आदि पर रिफलेक्टिव टेप लगाई गयी।
सभी आमजन से अपील की जाती है कि कृपया अपने वाहन को निर्धारित गति से अधिक गति मे न चलाये, ष्दुर्घटना से देर भलीष् घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है, सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights