मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | सहारनपुर पुलिस का बड़ा कदम,सड़क सुरक्षा की शुरूवात। एसपी देहात सागर जैन ने बताया की वर्तमान समय में जनपद में गन्ने की कटाई का कार्य प्रचलित है, जिसकी ढुलाई बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर–ट्रॉलियों द्वारा की जा रही है। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के चलते इन ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर पट्टी न होने से सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना अत्यधिक बढ़ जाती है। दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत प्रत्येक ट्रैक्टर–ट्रॉली एवं अन्य वाहनों पर आगे तथा पीछे प्रतिबिंबित रिफ्लेक्टर टेप लगवाए जा रहे हैं। साथ ही गन्ना मिलों एवं ट्रांसपोर्टर मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आज से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल एवं डीज़ल पम्प मालिकों के साथ बैठक कर *“नो रिफ्लेक्टर – नो फ्यूल”* का कड़ा निर्देश जारी किया गया है। इस व्यवस्था के अनुसार रिफ्लेक्टर टेप के बिना किसी भी ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा भारी वाहन को ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह अभियान न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगा, बल्कि वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर जनसुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगा।
