मुज़फ्फरनगर | सीओ प्रिया यादव ने नई चौकी के उद्घाटन पर कहा की अच्छी व साफ चौकियों के बेहतर वातावरण से फरियादियों के मन मे सुरक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत होता है । इसलिए हर फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए चौकियों को भी साफ सुथरा रखा जाना चाहिए ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारानपुर के निर्देश पर जनपद में 85 चौकिया की अव्यवस्थाएं दूर करने के अभियान में सोमवार को क़स्बा गागलहेड़ी व काली नदी चौकियों चौकी का फीता काटकर उदघाटन करते हुए क्षेत्रधिकारी प्रिया यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पुलिस बल को बेहतर कार्य-परिसर उपलब्ध कराना है बल्कि आमजन को भी साफ सुथरा वातावरण प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि यह पहल पुलिस और आमजन के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी । चौकियों के सौन्दर्यकरण कार्य के तहत चौकियों में रंग-रोगन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएँ, सूचना पट्ट एवं आवश्यक तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था की गई। उदघाटन के दौरान पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्कूली छात्राएं भी मौजूद रहीं । इस दौरान गागलहेड़ी थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा,काली नदी चौकी प्रभारी सौरभ यादव,कस्बा चौकी प्रभारी राकेश शर्मा, उप निरीक्षक ओमपाल यादव, हेड कांस्टेबल निशांत, हेड कांस्टेबल राकेश राणा, आशीष तोमर, राहुल छोकर,महिला कांस्टेबल श्रुति आदि मौजूद रही ।
