मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारनपुर के दिशा निर्देशों पर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर, सुबोध कुमार सहारानपुर द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पुण्डेन तहसील सदर, सहारनपुर में लियाकत पुत्र भूरा को खेत में फसल अपशिष्ट जलाते हुए पकड़ा गया। फसल अपशिष्ट जलाये जाने के कारण प्रदूषण फैल रहा था जो जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में फसल अपशिष्ट जलाये जाने के कारण कृषक पर नियमानुसार पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने अवगत कराया कि फसल अपशिष्ट जलाये जाने के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights