मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गुरुवार को अंडर-11 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और ₹1,00,000 की इनामी राशि प्रदान की।गर्ल्स सिंगल्स (U-11) वर्ग के फाइनल में लखनऊ की सांवि कुमार ने अलीगढ़ की मेघा सिंह को 21-18, 22-24, 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉयज सिंगल्स (U-11) में आगरा के श्रेष्ठ कुमार ने अपने ही शहर के खिलाड़ी ओनिस खंडेलवाल को 18-21, 25-23, 21-9 से मात देकर जीत दर्ज की। गर्ल्स डबल्स में आभ्या दीक्षित (आगरा) और अन्वी प्रधान (मेरठ) की जोड़ी ने लखनऊ की किमाया सिंह और सांवि कुमार को सीधे सेटों में 21-13, 21-6 से पराजित किया।

बॉयज डबल्स के रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर के अर्णव सोलंकी और मेरठ के वेदांत विहान की जोड़ी ने अयोध्या के तेजस श्रीवास्तव और यथार्थ राव गौतम को 21-15, 16-21, 21-17 से हराकर विजेता का खिताब जीता।कार्यक्रम में एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि “छोटे-छोटे खिलाड़ी जिस तरह एक-एक अंक के लिए संघर्ष करते हैं, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। यह प्रतियोगिता यह सिखाती है कि इंसान को छोटी गलतियों से भी सीखना चाहिए।”इस दौरान रेफरी अजय सिंह (गोरखपुर), मैच कंट्रोलर मयंक कुमार (उन्नाव), अंपायर अभिषेक कुमार (उन्नाव), राहुल घोष (महाराजगंज), अभिषेक पटेल (संत कबीर नगर), उत्सव शर्मा (हापुड़), वंदना सूर्यवंशी (अलीगढ़) और अंजलि पटेल (उन्नाव) रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुगंध गुप्ता, रेखा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, साधना गुप्ता, डॉ. पी.डी. गर्ग, अनुराग गुप्ता, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, सजग सचदेवा, अक्षत गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, यशपाल पुंडीर, रामकुमार, शेर सिंह, मनीष कुमार, अंशुल कुमार, निशु राणा, आचार्य भीम, साक्षी गोयल, शिखर प्रताप सिंह, ज्वेल जॉर्ज और साहिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुण्य गर्ग ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस प्रतियोगिता से निश्चित रूप से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।”
