मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | यातायात समापन समारोह में मुख्य अतिथि शीपू गिरि नगर आयुक्त सहारनपुर, सागर जैन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर, शंकर जी सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर, एम०पी० सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर, अमित कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी आंकिक, सुश्री रूची गुप्ता क्षेत्राधिकारी सहारनपुर, सुश्री प्रिया यादव क्षेत्राधिकारी सदर सहारनपुर, अमित तोमर प्रभारी यातायात सहारनपुर के द्वार द्वारा दीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण /यातायात सागर जैन द्वारा यातायात माह के दौरान जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा की गयी जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्यवाही से अवगत कराया गया।जिसमें यातायात माह के दौरान 130 स्कूल/कॉलेजो में जाकर 35 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया एवं करीब 25 हजार आम जनमानस/वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त 30251 वाहनों के चालान कर 3 करोड़ 73 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन राकेश शर्मा द्वारा किया गया तथा ब्रित चावला अध्यक्ष ट्रांसपोर्टस एसोसियेशन, पी०पी० सिंह, मोहित जैन अध्यक्ष मिनी ट्रांसपोर्टस एसोसियेशन श्री शीतल टण्टन अध्यक्ष व्यापार मण्डल, कर्नल संजय रोट्ररी क्लब, श्री मनोज कुमार सिंधी हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स, दीपक कुमार अध्यक्ष डीफ वेलफेयर एसोसियेशन सहारनपुर, गौरव गाबा, रोबिन मोंगा, के०एल० अरोड़ा व अन्य उच्चाधिकारीगण (पुलिस/प्रशासन) शहर के व्यापारी, ट्रांसपोटर्स तथा सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान वैष्णवी नृत्यालय के बच्चों द्वारा गणेश वन्दना की प्रस्तुति, नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र रिद्धी एवं मनप्रीत कौर ने यातायात नियमों के पालन किये जाने भाषण, पीच ग्रोव स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात पर आधारित ग्रुप डान्स प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक करते हुये आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जिसके दौरान एन०सी०सी० कैडेट्स, ट्रैफिक वार्डन, स्कॉउट्स गाईड तथा अन्य स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्रायें, जिनके द्वारा माह के दौरान आयोजित निबन्ध तथा चित्रकलां प्रतियोगित आदि यातायात जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किये गये।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शीपू गिरि नगर आयुक्त सहारनपुर तथा श्री सागर जैन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर द्वारा सम्बोधन करते हुये आमजन से यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी।
