मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 13.11.2025 को वादी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात सूबे सिह की मौखिक सूचना बाबत अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध रूप से धन अर्जित करने की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर गैगस्टर एक्ट के पंजीकृत कराया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/ शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिह के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 02 वांछित अभियुक्तगण महेश त्यागी पुत्र स्व0 सोमदत्त त्यागी निवासी ग्राम भरतपुर थाना नागल जिला सहारनपुर व अमित त्यागी पुत्र स्व0 राजपाल त्यागी निवासी ग्राम लढौरा जुनारदार थाना बेहट जिला सहारनपुर को टपरी की तरफ शेखपुरा कदीम के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights