मनीष अग्रवाल

सहारनपुर।थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के हरौड़ा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक अचानक एक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों की मृत्यु की सूचना मिलते ही मण्डलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह तत्काल जिला अस्पताल पहुँचे। दोनों अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और अस्पताल प्रशासन को पूरी तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिला अस्पताल से निकलकर मण्डलायुक्त और डीआईजी सीधे घटनास्थल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घटना की परिस्थितियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जनपद पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि मामले में तुरंत विधिक और प्रशासनिक कार्यवाही की जाए, घटनास्थल पर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जाए, मार्ग पर उचित संकेतक लगाए जाएँ और आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा अवरोध स्थापित किए जाएँ, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।मण्डलायुक्त और डीआईजी ने जनहानि पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सभी विभाग मिलकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाएँगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights