सहारानपुर | थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उ0नि0 चंचल शर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एंव सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मात्र 24 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वाँछित मौलवी को किया गिरफ्तार । वीरवार को एक वादी ने सदर थाने में लिखित तहरीर देकर लिखित बताया था। मौलवी अनीस पुत्र अखलाक निवासी वेद बिहार कालौनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर ने उससे पढ़ने जा रही मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो अब चार माह की गर्भवती है। जिस पर सदर बाजार पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आदेश के अनुपालन सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व मे शनिवार की रात्रि को थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टीरोमियों टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक वांछित मौलवी अभियुक्त अनीस पुत्र अखलाक निवासी वेद बिहार कालोनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को वेद बिहार कालोनी से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक दिनेश कुमार, चंचल कुमारी,म0का0 पूजावती,म0का0 रितु,जितेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights