मेरठ। मेरठ जनपद के थाना इंचोली पुलिस ने यूटयूबर शादाब जका़ती को एक वीड़ियो के मामले में गिरफ्तार किया है। वीडियों में शादाब जक़ाती पर बच्ची पर अश्लील कंटेट में अभिनय कराने का आरोप लगा था। यह कार्यवाही राष्ट्रीय बाल आयोग में की गयी शिकायत और सोशल एक्टिविस्ट राहुल की पुलिस रिर्पोट के बाद हुई है। शादाब जका़ती पर पुलिस ने बीएनएसएस 170 के तहत कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि शादाब जक़ाती को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से जमानत मिल गयी।

वायरल वीडियो में एक दुकान में बनाई गयी है जिसमें शादाब जक़ाती एक दुकानदार बने थे । उसी वीडियांे में बच्ची के साथ अभिनय के दौरान बातचीत के दौरान डायलोग को लेकर आपत्ति के बाद शिकायत की गयी थी। आरोप है कि शादाब जक़ाती का वीडियों मे बच्ची के प्रति व्यवहार गलत था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शादाब जक़ाती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीडियों में उसका कोई गलत इरादा नही था। वीडियों में उसने बच्ची से इस इतना बोला था कि बच्ची बहुत प्यारी और खूबसूरत है और इसकी मां उतनी ही खूबसूरत होगी। ं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights