मुज़फ्फरनगर। शुक्रवार की शाम भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया। जिला अध्यक्ष रामरतन के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने बीएसए पर अभद्र व्यवहार करने और शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कार्यालय खुलवाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में पत्तियां डालकर धुआं कर दिया, जिससे माहौल अफरा-तफरी भरा हो गया और कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई।बाद में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बीएसए से वार्ता की कोशिश की। कई मुद्दों पर दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। लंबी बातचीत के बाद बीएसए ने कर्मचारियों से अलग से विचार-विमर्श किया और कुछ बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।आखिरकार जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने दोनों पक्षों से सम्मान बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद देर रात धरना समाप्त कराया गया।कार्यालय के बाहर देर रात तक किसानों और शिक्षकों की भीड़ जुटी रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights