अभी तक लोगों ने ,डबल इंजन, इन दो शब्दों को भाजपा की रैलियों में पार्टी के बड़े नेताओँ की जुबानी और ऐसी सरकार के फायदे को बताते सुना होगा। अब पहली बार है कि ये दो शब्द राज्य सूचना आयोग की फाइलों में पहुंच गए हैं। असल में अलीगढ़ के एक एक्टिविस्ट ने आयोग से पूछा है कि डबल इंजन का निर्माता कौन है। इसका पता क्या है और मालिक कौन है। इस पर आयोग ने सीएम कार्यालय के जनसूचना व प्रथम अपीलीय अफसरों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
