rouse-avenue-court-lalu-yadav-land-for-job-case

नई दिल्ली, 08 जनवरी । लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव समेत दूसरे आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर 9 जनवरी को फैसला सुनाएगा। स्पेशल जज विशाल गोगने फैसला सुनाएंगे।

इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सभी आरोपितों से संबंधित वेरिफिकेशन रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी। सीबीआई ने कहा था कि इस मामले में 103 आरोपित हैं जिसमें से पांच की मौत हो चुकी है।

कोर्ट आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर दो बार 4 दिसंबर और 10 नवंबर, 2025 को फैसला टाल चुका है। कोर्ट ने सीबीआई के मामले में आरोप तय करने पर 25 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले की आरोपित राबड़ी देवी ने प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज के समक्ष याचिका दायर कर जज विशाल गोगने की कोर्ट से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज दिनेश भट्ट ने 19 दिसंबर को राबड़ी देवी की याचिका खारिज कर दी थी।

उच्चतम न्यायालय

ने 18 जुलाई, 2025 को ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 7 अक्टूबर, 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल कोर्ट ने 25 फरवरी, 2025 को सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights