जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के बिंदुओं की समीक्षा पर जानकारी ली।परिवहन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि भगवानपुर राजमार्ग सख्या 344 में कट को बंद कर दिया गया है तथा जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें पुलिस,सड़क विभाग और एनएचआई के साथ समन्वय कर सूची अपडेट कर दी गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें चिन्हित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य किए जाने है उन्हें पूर्ण कर लिए जाए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights