परंपराओं की नकल पर क्या बोले ऋषभ
एक कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने इस विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “यह मुझे असहज करता है। भले ही फिल्म का बड़ा हिस्सा सिनेमा और परफॉर्मेंस है, लेकिन दैवीय तत्व बेहद संवेदनशील और पवित्र होता है। मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से यही अनुरोध करता हूं कि इसे मंच पर दोहराया न जाए और न ही इसका मजाक बनाया जाए। यह हमारे लिए भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है।” ऋषभ ने यह भी कहा कि दर्शकों को इन भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना चाहिए।
रणवीर का नाम लेने से किया परहेज
ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ बनाते वक्त स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के सम्मान को लेकर किए गए प्रयासों पर भी विस्तार से बात की। हालांकि उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान हाल ही में ‘धुरंधर’ अभिनेता की आलोचना के बाद सामने आया है। गौरतलब है कि आईएफएफआई 2026 के दौरान रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ के उस सीन की नकल की थी, जिसमें ऋषभ के किरदार में देवी चावुंडी का प्रवेश दिखाया गया था। इस दौरान उनके एक बयान ने विवाद को और हवा दे दी थी, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
