उन्होंने शास्त्री भवन मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया और अधिकारियों को विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि सांसदों के संदर्भ, राज्य सरकार के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय मामले, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ, लोक शिकायत से जुड़े लंबित मामलों को कम किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा रिकॉर्डिंग, समीक्षा और छंटाई के लिए लंबित सभी भौतिक और ई-फाइलों की जांच के भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के लिए शास्त्री भवन स्थित कार्यालय परिसर का दौरा किया।
