मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में माई माता मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।ग्रामवासियों की आस्था का केंद्र रहा यह मंदिर दशकों से नवरात्र और अन्य धार्मिक आयोजनों का प्रमुख स्थल रहा है।

मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनका कहना है कि यह कदम न केवल धार्मिक महत्व को पुनर्जीवित करेगा बल्कि गाँव की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी सशक्त बनाएगा।ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से कहा कि माई माता मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक बनेगा। पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत से गाँव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। इसमें श्री किरण पाल, श्री कटार सिंह, मामराज सिंह, नैन सिंह, कमल सिंह, पंकज पांचाल, चरण सिंह पांचाल, शिवकुमार पांचाल, संजीव नायक, सुनील नायक, धर्मपाल सिंह, मिथुन कश्यप, सुभाष पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights