रवि अग्रवाल ने 34 वर्ष पूर्व वाराणसी में अपनी प्रारम्भिक नियुक्ति को याद करते हुए कहा कि वाराणसी उनके दिल में एक विशेष स्थान रखता है। रवि अग्रवाल ने आयकर विभाग के अधिकारियों, आयकर बार एसोसिएशन, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान वाराणसी शाखा एवं अखिल भारतीय कर व्यवसायी महासंघ के कर पेशेवरों के साथ बातचीत की, साथ ही मौके पर अनेक मुद्दों का तुरंत समाधान किया।
सीबीडीटी के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय आयकर विभाग भारत के सबसे बड़े विभागों में से एक है और ई-गवर्नेस में सबसे उन्नत विभाग है। आधुनिक आयकर विभाग कर संग्रह के दखलअंदाज़ी वाले तरीकों पर निर्भर रहने के बजाय डेटा एनालिटिक्स और एआई पर ज़्यादा निर्भर है।
इस अवसर पर आयकर विभाग के आयकर बार एसोसिएशन एआईएफ टीपी और आईसीएआई वाराणसी चैप्पटर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीबीडीटी अध्यक्ष रवि अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एडवोकेट ओ.पी. शुक्ला, सी ए पुनीत कुमार सिंह, एडवोकेट अरविंद शुक्ला, सी ए नीरज सिंह एडवोकेट, आशुतोष भारद्वाज, सी ए शिशिर बाजपेयी, एडवोकेट असीम जफर सहित कई प्रमुख पेशेवर शामिल हुए।
