जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने की नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग

जनकपुरधाम, 05 मई (हि.स.)। जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि विश्व के एक मात्र हिन्दू राष्ट्र की पहचान को खत्म करने का षडयंत्र हुआ है।

जनकपुरधाम आए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि विश्व में एक मात्र हिन्दू राष्ट्र के रूप में मान्यता प्राप्त रहे नेपाल को क्रिश्चियन और मुस्लिम धर्मांतरण के कारण खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र की मान्यता मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ साथ भारत को भी हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।

नेपाल में राजा की वापसी पर जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने दो टूक शब्दों में कहा कि नहीं राजा नहीं सिर्फ हिन्दू राष्ट्र। पत्रकारों की तरफ से दोबारा यह पूछे जाने पर कि क्या हिन्दू राष्ट्र के साथ ही आप राजा की भी वापसी चाहते हैं? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नहीं राजा नहीं सिर्फ हिन्दू राष्ट्र।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights