गणेश दत्त नैथानी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रभारी रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन के लिए दे दिया। मौजूदा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि नैथानी ने अपनी पूरी भूमि, मकान बेचकर लखनऊ में पांच बीघा भूमि खरीदी थी। उन्होंने उस भूमि पर नेत्र चिकित्सालय बनाने की इच्छा जाहिर की थी। अब वह साकार होने जा रहा है।
