पाटीदार तब क्रीज पर आए जब सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल (60 नाबाद) चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए। पाटीदार ने मात्र 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपनी लय बरकरार रखते हुए तीन अंकों तक पहुंचे। इस पारी में सेंट्रल जोन के लिए एक और शतक दानिश मालेवार ने जड़ा। उन्होंने 144 गेंदों पर शानदार शतक पूरा किया। टी ब्रेक तक सेंट्रल जोन ने एक विकेट पर 314 रन बना लिए थे। उस समय पाटीदार 111 रन और मालेवार 132 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे।

इस बार दलीप ट्रॉफी नॉकआउट प्रारूप में खेली जा रही है। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन शामिल हैं। इनकी विजेता टीमें सेमीफाइनल में क्रमशः साउथ जोन और वेस्ट जोन से भिड़ेंगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights