रेलवे पुलिस ने गाजियाबाद स्टेशन से अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। रेलवे पुलिस ने गाजियाबाद स्टेशन से अगवा चार साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता सलमान खान को गिरफ्तार किया है।

रेलवे पुलिस ने एक बयान में बताया कि 12 मई को एक महिला ने थाना जीआरपी गाजियाबाद में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके 4 वर्षीय छोटे बच्चे हर्षित को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन गाजियाबाद के प्लेटफॉर्म से अगवा करके ले गया है। शिकायत पर उसी दिन मामला दर्ज किया गया। अपह्रत बच्चे को बरामद करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी गाजियाबाद की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम द्वारा बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत 14 मई को आरपीएफ और जीआरपी गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से बच्चे का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपह्रत बच्चे को बरामद कियाा।

पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दर्ज मामले में शामिल गिरफ्तार गिए गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सलमान खान पुत्र मो. मासुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव शिमलापर, थाना चाकन, जिला गया, बिहार बताया। अभियुक्त से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जोकि अपराधी ने अपह्रत बच्चे की माता का चुराया था।

अभियुक्त ने बताया कि वह बच्चे की मां से 11 मई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला था। अभियुक्त द्वारा महिला को अकेले देखकर बच्चे को बेचने का मन में विचार आया। उसने सोचा की बच्चे को बेचकर अच्छी धनराशि मिल जाएगी इसीलिए वह महिला के साथ साथ घूमने लगा। 12 मई को जब बच्चे की मां बच्चे को उसे सौंप कर वॉशरूम के लिए चली गयी तो अभियुक्त बच्चे को लेकर चुपचाप स्टेशन से चला गया और बच्चे को बेचने का प्रयास करने लगा। इस बीच वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

———–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights