इससे पहले महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। तदोपरांत उन्हाेंने 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्टेशन प्रांगण में पौधा रोपण किया। उन्हाेंने एक पौधा पर्यावरण के नाम लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने वाराणसी मण्डल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार में शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
