railway-fare-hike-congress

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आज सुबह सरकार की ओर से पत्रकारों को इस संबंध में एक नोट बांटा गया। बजट से पहले रेलवे का भाड़ा बढ़ाना अपने आप में गलत है और इस तरह बिना आधिकारिक घोषणा के जानकारी सर्कुलेट करना मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत 500 किलोमीटर तक की नॉन एसी में यात्रा पर यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का तर्क है कि पिछले 1 साल में ऑपरेशन लागत में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights