राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर 10 मिनट 52 सेकंड की डाक्यूमेंट्री पोस्ट की। इसमें वह पंजाब में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हैं। राहुल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और सरकार ने प्रारंभिक राहत पैकेज के तौर पर सिर्फ 16 सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस भीषण बाढ़ में डटे रहने पर राज्य के लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें सहारा और मजबूती देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ में लाखों घर उजड़ गए। 4 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। बड़ी संख्या में मवेशी बह गए। इन सबके बावजूद राज्य के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और साहस दिखाया। यह लोग फिर उठ खड़े होंगे, बस उन्हें सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज की अपील की।

वीडियो में वह राज्य के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोग उन्हें बता रहे हैं कि कैसे बाढ़-बारिश का आशियाना, उनके सपने छीन लिए। वीडियो में एक महिला रोते हुए उन्हें उसका घर गिर जाने, मवेशी बह जाने और बच्चों को खाना न खिला पाने की बात भी कह रही है। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी बाढ़ की रात कैसे त्रासदी आई और लोगों ने कैसे संकट को झेला, यह भी बता रहा है।

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:14pt;}कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 16 सौ करोड़ रुपए के प्रारंभिक राहत पैकेज को लोगों के साथ अन्याय करा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के लिए व्यापक पैकेज की अपील की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 10 मिनट 52 सेकंड की डाक्यूमेंट्री पोस्ट की। इसमें वाह पंजाब में स्थानीय कांग्रेस के नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि पंजाब में बाढ़ से 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और सरकार ने प्रारंभिक राहत पैकेज के तौर पर सिर्फ 16 सौ करोड़ रुपए जारी किए हैं, जो पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस भीषण बाढ़ में डटे रहने पर राज्य के लोगों की तारीफ करते उन्होंने सहारा और मजबूती देने की अपील की।

राहुल ने कहा कि बाढ़ में लाखों घर उजड़ गए। 4 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। बड़ी संख्या में मवेशी बह गए। इन सबके बावजूद राज्य के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और साहस दिखाया।यह लोग फिर उठ खड़े होंगे, बस उन्हें सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज की अपील की।

वीडियो में वह राज्य के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोग उन्हें बता रहे हैं कि कैसे बारिश और बाढ़ ने लोगों का आशियाना, असबाग और उनके सपने छीन लिए। वीडियो में एक महिला रोते हुए उन्हें उसका घर गिर जाने, मवेशी बह जाने और बच्चों को खाना न खिला पाने की बात भी कह रही है।

जबकि एक अन्य व्यक्ति भी बाढ़ की रात कैसे त्रासदी आई और लोगों ने कैसे संकट को झेला यह भी बता रहा है। 

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights