संघ के अध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संघ के नगर महामंत्री व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र खंकरियाल ने कहा कि दीपावली का समय निकट है, ऐसे में कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट में हैं। यदि आगामी सप्ताह में विद्यालय प्रबंधन ने वेतन का भुगतान नहीं किया तो संघ की ओर से सेंट जेवियर स्कूल के मुख्य द्वार पर सभा आयोजित की जाएगी।

अध्यक्ष गैड़ा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संघ की ओर से जिलाधिकारी व उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सेंट जेवियर स्कूल कर्मचारी संघ का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी कर्मचारियों की सहमति से हरीश चौधरी को शाखाध्यक्ष के पद से हटाकर अध्यक्ष पद पर अमर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जगदीश राठौर, मंत्री पद पर सुमन देउपा, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार तथा संगठन मंत्री पद पर सुनीता जोशी का चयन किया गया।

बैठक में विद्यालय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खीम राज सिंह देउपा, भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष विकास जोशी, आल सेंट्स कॉलेज के शाखाध्यक्ष उमेद खंकरियाल, शाखा मंत्री अनिल सिंह, जगत किशोर सहित सेंट जेवियर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights