पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव निवासी मुकेश कुमार (30) ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी गुड़िया(27) को घर में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद मुकेश ने स्वयं को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक दंपति के तीन बेटियां दिव्यांशी, प्रियांशी व जियांशी हैं। पूछताछ में परिजनाें से पता चला है कि शनिवार शाम परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और सो गये। मृतक मुकेश के माता-पिता व बड़ी बेटी आंगन में सो रहे थे, जबकि मुकेश और गुड़िया कमरे में थे।

परिजनाें ने बताया कि आज सुबह बच्ची जियांशी के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे पहुंचे ताे अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। बहू गुड़िया का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था और पास ही बेटे मुकेश का शव पड़ा था। बगल में तमंचा भी पड़ा था। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हत्या और आत्महत्या के रूप में सामने आई है। शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights