provincial-vice-president-deepak-shukla-was-honore

गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सम्मेलन व प्रांतीय अधिवेशन में उन्हें हिंदू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसे वह संगठन और कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं। बताया कि इस दौरान संगठन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा अस्मिता भंडारी, समेत यूनाइटेड किंगडम, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड समेत अन्य देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रहित और धर्महित की रक्षा के लिए तत्पर हैं। हमारे संगठन का एक ही काम है समाज को जोड़ना और धर्म की रक्षा करना। बीते देर शाम महोबा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights