दिव्यांग जनों को रोजगार देना आज एक बड़ी चुनौती, इस दिशा में हमको प्रयास करने चाहिए: सीडीओ

—सामाजिक संस्था ने लंका में दिव्यांगों के लिए खोला कैपेबिलिटी कैफे

वाराणसी,15 मई (हि.स.)। लंका स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहदयार के समीप गंगा बाग कॉलोनी में गुरूवार को राज्य पुरस्कार प्राप्त सामाजिक संस्था कैफेबिलिटी कैफे ने अपने नए प्रतिष्ठान कैपेबिलिटी लंका का शुभारंभ किया। दिव्यांगों द्वारा संचालित इस कैफे का जिले के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली उपाध्याय,दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ उत्तम ओझा एवं डॉ संजय चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि दिव्यांग जनों को रोजगार देना आज एक बड़ी चुनौती है । इस दिशा में हमकों प्रयास करने चाहिए और मुझे खुशी है कि कैपेबिलिटी इस दिशा में प्रयास कर रहा है और दिव्यांगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि दिव्यांगों के पुनर्वास एवं रोजगार की इस देश में सबसे बड़ी आवश्यकता है, सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन समाज द्वारा भी प्रयास किया जाना चाहिए । समाज में जितने प्रतिष्ठान संचालित हैं सब में अगर एक-एक दिव्यांगजनों को रोजगार दे दिया जाए तो इस देश में कोई भी दिव्यांग बेरोजगार नहीं बचेगा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था के विकास में 2047 में जो 5 ट्रिलियन डॉलर की बात कही है। उसमें एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान दिव्यांग जनों का होगा।

प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय ने कहा कि दिव्यांग जनों को रोजगार देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना बहुत ही सराहनीय कदम है। डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि देश के अर्थव्यवस्था में योगदान करने के लिए दिव्यांग जनों को रोजगार देना अति आवश्यक है । अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार देने में सहयोग करना होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव सजी जोसफ ने किया। उद्घाटन के अवसर पर किशोर,राजेश पांडेय,रितु पटेल,प्रतीक , बबीता, दीपक, राकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights