इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का हुआ पुनर्गठन

प्रयागराज, 21 अप्रैल (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का कुछ बदलाओं के साथ सोमवार को पुर्नगठन किया गया है। इसमें तीन डिप्टी प्रॉक्टर और 33 सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किए गए हैं।

यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय के लिए प्रो. केएन उत्तम, कला संकाय के लिए डॉ अतुल नारायण सिंह तथा विधि और वाणिज्य संकाय के लिए डॉ अभिषेक कुमार को डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के आदेश के बाद इस सम्बंध में रजिस्ट्रार प्रो. आशीष खरे ने पत्र जारी कर दिए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आदेश के अनुसार विज्ञान संकाय से डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ शशिकांत शुक्ल, डॉ ज्ञानचंद यादव, डॉ अवनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ शरत सिंह, डॉ पुष्पांक वत्स, डॉ अभय प्रताप सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ महेंद्र तिवारी, डॉ पूजा रानी और पूजा मीणा को सहायक प्रॉक्टर बनाया गया है। कला संकाय से डॉ सदफ सिद्दीकी, डॉ जय सिंह, डॉ रितु मोदी, डॉ सरोज यादव, डॉ कार्तिकेय मिश्र, और डॉ आशीष धर त्रिपाठी को सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में डॉ सुरेश चंद्र, डॉ मीनाक्षी जोशी, डॉ पवन कुमार शर्मा, डॉ महविश अंजुम, डॉ शिव कुमार यादव, डॉ मनीष कुमार गौतम, डॉ आनंद प्रताप चंद्र, डॉ देवी प्रसाद सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ सत्य प्रकाश को सहायक प्राक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विधि और वाणिज्य संकाय से डॉ अर्चना सिंह, डॉ हरिओम गुप्ता, डॉ राहुल श्रीवास्तव और डॉ विजयलक्ष्मी सिंह को सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights