सरकार की तरफ से तय स्थान पर ही राजशाही समर्थकों के प्रदर्शन की तैयारी

काठमांडू, 3 जून (हि.स.)। लगातार प्रदर्शन कर रहे राजशाही समर्थकों की तरफ से मंगलवार से सरकार की तरफ से तय किए गए स्थान पर ही प्रदर्शन की तैयारी गई है। रविवार को पुलिस के साथ मामूली झड़प के बाद आज से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है।

सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित प्रदर्शन को आज मंगलवार से पुनः शुरू किया जा रहा है। राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) की तरफ से मंगलवार दोपहर बाद सरकार द्वारा तय सिफल मैदान में प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई है।

राजशाही की पुनर्बहाली को लेकर संघर्ष करने वाले आरपीपी के प्रदर्शन के दौरान निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने की घटना के बाद रविवार शाम से नेपाल सरकार ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी करते हुए किसी भी प्रकार के जुलूस, सभा, धरना, प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। हालांकि सरकार ने राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के लिए रिंग रोड से बाहर के तीन स्थान तय कर दिए हैं।

काठमांडू जिला प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए अगले दो महीने के लिए काठमांडू के कोटेश्वर, बल्खू और सिफल मैदान में ही प्रदर्शन की अनिवार्यता बताई गई है। राजशाही समर्थकों द्वारा इन्हीं स्थानों पर आगे से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही गई है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights