priyanka-chopra-john-cena

प्रियंका का भावुक संदेश

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉन सीना की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “एक यादगार सफर, धन्यवाद जॉन सीना।” उनका यह पोस्ट देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। प्रियंका और जॉन को फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में साथ देखा गया था, जो इस साल 2025 में रिलीज़ हुई थी और इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स

प्रियंका लंबे समय से हॉलीवुड में सक्रिय रही हैं, लेकिन अब वह अपने वतन में वापसी कर रही हैं। उन्हें एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला भाग 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज़ होगा। इसके अलावा, प्रियंका के पास ‘कृष 4’ और ‘जी ले जरा’ जैसी बड़ी फिल्में भी हैं, जो उनके फैंस के लिए खास रोमांच लेकर आएंगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights