हरिद्वार, 13 जुलाई । उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को ’वृक्ष दिवस’ के रूप में मनाते हुए ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया हरिद्वार जिले में एक लाख पौधे लगाएगा। यह जानकारी ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने दी।
पत्रकार वार्ता में ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने बताया कि वर्ष 2025 चिपको आंदोलन की प्रणेता आदिवासी महिला माता गौरादेवी का जन्म शताब्दी वर्ष है। जिसे ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया पूरे उत्तराखंड में मना रहा है। उन्होंने बताया कि हरेला लोकपर्व पर पौधरोपण का कार्य कांवड़ मेला होने की वजह से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाएगा।
संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में ट्री ट्रस्ट ऑफ ’इंडिया पूरे उत्तराखंड में सौ ’गौरादेवी वाटिका’ विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसके तहत राज्य के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर गौरादेवी वाटिका का निर्माण कर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
प्रांत संयोजक सुरेश सुयाल ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड के सौ विकास खंडों के सौ चयनित गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिए “गौरादेवी ईको टूरिज्म गांव“ विकसित किए जा रहे हैं।
हरिद्वार जिला संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिले में 400 सौ से ज्यादा जगहों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में टीटीआई के प्रांतीय पदाधिकारी ओपी सिंह, जिला प्रभारी विनोद मित्तल, जिला समन्वयक कुलदीप कुमार, एसएस राणा, महेश धीमान, सीमा चौहान, डा.ज्ञान प्रकाश सिंह, सुनीत जोशी, डा.अर्चना डिमरी, राजकुमारी, राहुल पाल आदि शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights