प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कथा का आयोजन सांस्कृतिक एकता और समाज में कर्तव्यबोध के संदेश को आगे बढ़ाने का सतत प्रयास है। पिछले वर्ष कबीर चौरा आश्रम और परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में कथा का आयोजन किया गया था। कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि कायस्थ समाज को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक संगम है। कथा में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन शाम पांच बजे से घाट पर गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान और शाम 7 बजे सांस्कृतिक और भजन संध्या और 5 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से घाट पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता सक्सेना, पीयूष निगम, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, हितेंद्र सक्सेना, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, कमल भट्टनागर, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सरन आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights