president-pays-tribute-zakir

नई दिल्ली, 08 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को देश के तीसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने डॉ. जाकिर हुसैन के योगदान को स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म 08 फरवरी 1897 को हुआ था। वे भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे और देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति रहे जो शिक्षाविद् पृष्ठभूमि से आए थे। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। डॉ. जाकिर हुसैन को शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम मानने के लिए जाना जाता है। उन्हें वर्ष 1963 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका कार्यकाल सादगी, नैतिक मूल्यों और शैक्षणिक दृष्टि के लिए स्मरण किया जाता है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights