prayagraj-accident-two-died

थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक होली के अवसर पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के समीप बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार गौतम तथा चंदापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के त्योहार पर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights