पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी
शिवम पासी पुत्र रामकुमार है। इसके खिलाफ मऊआइमा थाने में लूट एवं छिनैती और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का ईनामी घोषित किया गया था।
डीसीपी गंगानगर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में एसीपी फूलपुर और एसीपी सोरांव के निर्देश पर पुलिस की टीमें शनिवार रात संदिग्ध अपराधियों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी।थाना मऊआइमा पुलिस टीम ने मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत जोगीपुर तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सिसवा से जोगीपुर मोड की तरफ आई जिस पर दो संदिग्ध सवार थे पुलिस टीम ने जब उनको रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार वहीं से वापस से सिसवा की ओर मोड़कर भागने लगे और पुलिस के ऊपर फायर किया। पुलिस टीम उनका पीछा किया। सिसवा की ओर रोड पर उनको घेरा गया जिस पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गई जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में उन पर फायर किया । जिसमें एक संदिग्ध जिसकी पहचान शिवम पासी के रूप में हुई, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पैर में गोली लगने से घायल हो गया, दूसरा संदिग्ध अंधेरे का फायद उठा कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
