अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,495.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.45 प्रतिशत उछल कर 21,798.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,588.87 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदार एक्टिव होकर लिवाली करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,221.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,734.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 210.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,807.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.86 प्रतिशत टूट कर 7,699.94 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,293.78 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत फिसल कर 3,815.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,942.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,740 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,257.21 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 253.65 अंक यानी 1.03 प्रतिशत उछल कर 24,801.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 216.09 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,850 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,273.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights