राज्य में बेहतर यात्रा से कांग्रेस परेशान: मनवीर सिंह चौहान

-हेली सेवाओं का संचालन मानको के अनुरूप

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में बेहतर यात्रा से परेशान कांग्रेस निराशाजनक वातावरण बना रही है। यात्रा और पर्यटक स्थलों की भीड़ से युवा और आम जन उत्साहित हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने विपक्ष के बयानों पर कहा कि चारधाम यात्रा हो या कैंची धाम अथवा राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों में प्रति वर्ष टूरिस्ट की भीड़ बढ़ती जा रही है। राज्य में अच्छी सड़के, वायु यातायात व रहने ठहरने की व्यवस्था से बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अधिक उत्साह से राज्य की ओर रुख कर रहे हैं। इससे न केवल राज्य में युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि राज्य की छवि देश के बेहतर पर्यटन राज्य के रूप में भी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य हित के मुद्दों पर भी राजनीति करती रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नकारात्मक वातावरण बनाकर वह राज्य हितों के साथ न्याय नही कर रही है। हालांकि कांग्रेस के दुष्प्रचार के बावजूद टूरिस्ट की संख्या में प्रति वर्ष अनुमान से अधिक इजाफ़ा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

मनवीर चौहान ने कहा कि हेली सेवाएं मानकों के तहत संचालित होती है। नागरिक उड्डयन विभाग एवं युकाडा के अंतर्गत यात्रा उड़ान के लिए अनुमति एवं टेंडर द्वारा चिन्हित ऑपरेटर का एक ही मानक तय होता है, जिसमें डीजीसीए जो भारतवर्ष की एकमात्र नागरिक उड्डयन से संबंधित नोडल एजेंसी है। उसमें कहीं विभाग/इंटरनल डिपार्टमेंट होते हैं जो कि एयरक्राफ्ट चाहे वह एयरलाइन हो या प्राइवेट हेलीकॉप्टर और इंजीनियर हो या पायलट सभी की लाइसेंसिंग वही देखते हैं। उन्हीं का प्रमाण पत्र देखते हुए और ऑडिट जो डीसीए करती है उसके आधार पर ऑपरेटर को चिन्हित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई कुछ हेलीकॉप्टरों के उड़ानाें से जुड़ी घटनाएं, जिससे यात्रियों को असुविधा पहुंची है, उनके कार्यों की जांच चल रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं किसी की गलती से ना घटे उसे पर नए मानकों को लागू कर रही है। अगर इन एक्जिस्टिंग ऑपरेटर द्वारा यदि कोई त्रुटि हुई है या जानबूझकर की गई है उन पर नियम अनुसार कार्यवाही होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समय—समय पर कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वेदर और तकनीकी गड़बड़ी से निपटना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकार अपने तरफ से यात्रियों की सुरक्षा के लिए निष्पक्ष रूप से इन पर जांच करेगी और आने वाले समय में इन उड़ानों को और सुरक्षित बनाने का प्रयास करती है।

—–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights