उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि आशंका है कि बम बहादुर राहुल गांधी और सपा बहादुर अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र और उसकी छवि को बदनाम करने के लिए कोई ‘अन्तरराष्ट्रीय बयाना’ ले रखा है। देश विरोधी हथकंडा अपनाकर लोकतंत्र की वकालत करना उनको क़तई शोभा नहीं देता। बेहद ख़ास राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों लगातार ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं जिसे एक साल पहले अपने एक पड़ोसी देश में देखा गया था।

उप मुख्यमंत्री ने रविवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री के शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन से जुड़कर प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना के रूप में दिख रहा है। मैं सभी देश व प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान पर अपनी सेल्फी अपलोड कर इस अभियान को सफल बनायें।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights