मुज़फ्फरनगर | मुजफ्फरनगर में निरीक्षकों के ट्रांसफर के बाद उप निरीक्षको के ट्रांसफर की नई सूची जारी की गई है | मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले का आदेश जारी किया गया है। कुल 18 पुलिस दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थान से अन्य थानों में भेजा गया है।

SSP संजय कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित दरोगा बिना विलंब के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें ताकि जनपद की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
इसके आलावा एसएसपी संजय वर्मा ने क्राइम इंस्पेक्टर थाना कोतवाली रूप किशोर शर्मा विवेचना में लापरवाही होने के कारण लाइन हाजिर किए गए है |
