मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने मंगलोर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज हो रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जफर हुसैन को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस वास्ते एक टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाकर पोर्टल तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस किया और धैर्यपूर्वक कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के करीब 155 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिये गये हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत 23 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है, तो तत्काल थाने में सूचना दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से बरामदगी में आसानी होती है और मोबाइल शीघ्र ट्रेस किया जा सकताहै।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights