मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बाहर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग पर आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। अभिभावकों के विरोध और स्कूल प्रधानाचार्या चंचल सक्सैना द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत के बाद बसों की पार्किंग व्यवस्था में बदलाव लागू कर दिया गया है।एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बैठक कर स्कूल की छुट्टी के समय रोडवेज बसों के खड़े होने पर सख्त पाबंदी लागू की है। तय हुआ है कि छुट्टी के दौरान 15 से 20 मिनट तक कोई भी रोडवेज बस स्कूल गेट के बाहर नहीं रुकेगी। इसके लिए दोनों छुट्टियों के समय परिवहन निगम के एआरएम को लिखित रूप से दे दिए गए हैं।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल टाइम पर सड़क पर खड़ी बसें बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही थीं। शिकायत के बाद अस्थायी समाधान तो मिल गया, लेकिन सुबह के समय भी यही समस्या बनी रहती है, जिस पर अभी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है।इधर, साईंधाम क्षेत्र के दुकानदार भी लंबे समय से अवैध पार्किंग की परेशानी झेल रहे हैं। बसों के कारण दुकानें ढक जाती हैं और ग्राहकों का आवागमन प्रभावित होता है। कुछ दिन पहले व्यापारी भी विरोध जता चुके हैं।अभिभावकों और दुकानदारों का कहना है कि जब तक बसों की पार्किंग के लिए स्थायी स्थान तय नहीं हो जाता, तब तक समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि नए निर्देश कितनी ईमानदारी से लागू होते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights