पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 84 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 25 मई (हि.स.)। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात के बाद से पांच घंटे अभियान चलाकर 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 77 एनबीडब्ल्यू वारंटी, 5 एस आर केस में वाँछित व 2 अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 6, थाना रसूलपुर ने 7, थाना रामगढ़ ने 1, थाना टूंडला ने 5, थाना पचोखरा ने 6, थाना नारखी ने 1, थाना रजाबली ने 2, थाना सिरसागंज ने 9, थाना नगला खंगर ने 4, थाना नसीरपुर ने 3, थाना शिकोहाबाद ने 10, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 2, थाना जसराना ने 6, थाना एका ने 1, थाना फरिहा ने 5, थाना लाइनपार ने 3, थाना मटसेना ने 5 व थाना बसई मोहम्मदपुर ने 2 अभियुक्त को पकड़ा है।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights